• Home  
  • छात्र-छात्राओं को यातायात के नियम बताए 
- उत्तराखंड

छात्र-छात्राओं को यातायात के नियम बताए 

 सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस तथा सीपीयू ने गुरुवार को एसएम पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों […]

 सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस तथा सीपीयू ने गुरुवार को एसएम पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात संकेतों को समझने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने सहित अन्य महत्वपूर्ण नियमों के बारे में सरल भाषा में समझाया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *