Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • बालू के लिए एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
- प्रदेश की खबरें

बालू के लिए एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

बक्सर बिहार के बक्सर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि गिट्टी और बालू को लेकर हुए विवाद में हथियारबंद अपराधियों […]


बक्सर

बिहार के बक्सर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि गिट्टी और बालू को लेकर हुए विवाद में हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ताबड़तोड़ हुई कई राउंड फायरिंग में जख्मी विनोद सिंह, सुनील सिंह और वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं गोलियों से जख्मी दो लोगों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को अहियापुर निवासी विनोद यादव एवं सुनील यादव का गिट्टी-बालू बेचने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। शनिवार अहले सुबह नहर के समीप हथियारबंद अपराधियों ने उनके परिवार के आधा दर्जन लोगों को निशाना बना कर गोलियां चलाईं।रिपोर्ट्स के अनुसा फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तीन लोगों की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *