Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • कुवैत सरकार ने की रातों-रात हजारों लोगों की नागरिकता रद्द, बैंक अकाउंट हुए बंद
- देश

कुवैत सरकार ने की रातों-रात हजारों लोगों की नागरिकता रद्द, बैंक अकाउंट हुए बंद

कुवैत सिटी, लोग जब सुबह सोकर उठे तो किसी का बैंक अकाउंट बंद हो गया तो किसी की अन्य सरकारी सुविधाएं ठप हो गईं। जब पता चला कि उनकी नागरिकता ही खत्म हो गई है। कुवैत सरकार ने रातों रात हजारों लोगों की नागरिकता रद्द कर दी। इस सूची में ज्यादातर महिलाएं हैं। मई 2024 […]


कुवैत सिटी,

लोग जब सुबह सोकर उठे तो किसी का बैंक अकाउंट बंद हो गया तो किसी की अन्य सरकारी सुविधाएं ठप हो गईं। जब पता चला कि उनकी नागरिकता ही खत्म हो गई है। कुवैत सरकार ने रातों रात हजारों लोगों की नागरिकता रद्द कर दी। इस सूची में ज्यादातर महिलाएं हैं। मई 2024 में ही अमीर ने लोकतंत्र को खतरा बताया था और संविधान में संशोधन करने की घोषणा की थी। सरकार उन लोगों की नागरिकता ज्यादा रद्द कर रही है जिन्हें शादी के बाद यहां की नागरिकता मिली थी। इस सूची में वे महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने कुवैत के पुरुषों से शादी कर नागरिकता हासिल की थी।
एक महिला जब कुवैत सिटी में क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने लगीं तो पता चला कि उनका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। बाद में पता चला कि उनकी नागरिकता ही छिन गई है। वह महिला मूलरूप से जॉर्डन की रहने वाली है। बता दें अमीर शेख मेशाल अल अहमद अल सबाह दिसंबर 2023 में कुवैत के अमीर बने थे। इसके बाद उन्होंने संसद को भंग कर दिया और संविधान के कुछ हिस्सों को भी निलंबित कर दिया।
अब अमीर का कहना है कि उन लोगों को ही कुवैत का नागरिक माना जाएगा जिनका यहां के लोगों के साथ ब्लड रिलेशन है। अमीर ने पहले कहा था कि कुवैत में रहने वाले करीब 50 लाख लोगों में केवल एक तिहाई ही असली कुवैती हैं। अमीर ने कहा कि अब कुवैत में केवल ओरिजिनल लोग ही रहेंगे। जार्डन की महिला 37 हजार लोगों में शामिल हैं जिनकी अगस्त के बाद से नागरिकता जा चुकी है। इनमें 26 हजार महिलाएं ही हैं। यह कुवैत की सरकार का डेटा है।
कुवैत में पहले से भी ऐसे लोग रह रहे हैं जिनके पास वहां की नागरिकता नहीं है। 1961 में आजाद होने के बाद करीब 1 लाख लोगों को नागरिकता नहीं मिल पाई थी। वहीं जिन लोगों के पास कुवैत की नागरिकता नहीं होगी उनको बैंकिंग, शिक्षा, सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी। कुवैत में 1987 के बाद से जिन लोगों को शादी के आधार पर नागरिकता मिली है, सरकार उनपर कार्रवाई कर रही है। आंकड़े कहते हैं कि 1992 से 2020 तक 38,505 महिलाओं शादी के आधार पर नागरिकता दी गई थी। इसके अलावा दोहरी नागरिकता वाले लोगों की भी नागरिकता छीनी जा रही है। इसके अलावा जिनको उपलब्धियों के आधार पर नागरिकता दी गई थी, उनकी भी नागरिकता रद्द की जा रही है। इस सूची में पॉप सिंगर नवल और ऐक्टर दाऊद हुसैन भी शामिल हैं

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *