• Home  
  • पीएम शहबाज कठपुतली हैं ऐसी सरकार से नहीं करेंगे कोई बात : इमरान खान
- देश

पीएम शहबाज कठपुतली हैं ऐसी सरकार से नहीं करेंगे कोई बात : इमरान खान

इस्लामाबाद, । पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा है कि वह देश की सरकार से कोई बात नहीं करेंगे। इमरान ने शरीफ सरकार को कठपुतली बताते हुए सिर्फ सेना से बात और समझौता करने की बात कही है। बता दें पीटीआई नेता इमरान खान अगस्त, 2023 से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। […]


इस्लामाबाद,

। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा है कि वह देश की सरकार से कोई बात नहीं करेंगे। इमरान ने शरीफ सरकार को कठपुतली बताते हुए सिर्फ सेना से बात और समझौता करने की बात कही है। बता दें पीटीआई नेता इमरान खान अगस्त, 2023 से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। उन पर कई केस चल रहे हैं, ये मामले अप्रैल, 2022 में उनकी सरकार गिरने के बाद दर्ज किए गए थे। कई केसों में उनको सजा भी हो चुकी है।
इमरान ने एक्स पर लिखा कि शहबाज सरकार से बात करने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि यह सरकार फर्जी तरीके से चुनाव जीतकर बनी है। शहबाज सरकार दिखावे की है, इसके पास कोई ताकत नहीं है। ऐसे में हम सिर्फ सेना से बात करेंगे, जिसके पास असली ताकत है। इमरान ने कहा कि वह जेल और मुश्किलों से नहीं डरते और अभी भी उनका इरादा मजबूत है
इमरान खान ने अपने पार्टी नेताओं पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीटीआई सदस्यों को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इमरान ने कहा कि पीटीआई नेताओं के साथ हो रहा बर्ताव दिखाता है कि पाकिस्तान में कानून का राज नहीं जंगल राज है। इमरान ने 9 मई, 2023 की घटना को पीटीआई को कुचलने का अभियान कहा है। इमरान ने पर्दे के पीछे बातचीत से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि किसी ने भी मुझसे बातचीत के लिए संपर्क नहीं किया है। इस तरह का दावा करने वाली खबरें पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने कहा कि ये सब मुझे बदनाम करने की कोशिश है लेकिन मैं इससे डरुंगा नहीं और अपने देश की खातिर दृढ़ रहूंगा। इमरान खान ने कहा है कि मुनीर फील्ड मार्शल के बजाय राजा बन जाते। असीम मुनीर को पाकिस्तान सरकार ने फील्ड मार्शल बनाया है। इमरान ने इस पर तंज करते हुए कहा है कि मुनीर ने खुद ही खुद को प्रोमोशन दे दिया है। असीम मुनीर पाकिस्तान के दूसरे सेना प्रमुख हैं, जिन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *