Quick Links:
Thursday, 13 August 2026
  • Home  
  • आज पंजाब और मुंबई के बीच टॉप 2 की जंग
- खेलकूद

आज पंजाब और मुंबई के बीच टॉप 2 की जंग

जयपुर, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 69 वें मैच में आज यानी 26 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस भिड़ेंगी. ये मैच शाम 7:30 से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि उनको क्वालीफायर 1 में जगह पक्की करने के लिए ये मैच जीतना […]

जयपुर,

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 69 वें मैच में आज यानी 26 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस भिड़ेंगी. ये मैच शाम 7:30 से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि उनको क्वालीफायर 1 में जगह पक्की करने के लिए ये मैच जीतना जरूरी है.
दोनों टीमों के लिए ये इस सीजन लीग का आखिरी मैच है. 13 मैचों के बाद पंजाब 17 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि मुंबई उतने ही मैचों में 16 अंको के साथ चौथे नंबर पर है. अगर पंजाब इस मैच में विजई रहता है तो फिर वो 19 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच जाएगा और अगर मुंबई इस मैच में बाजी मारता है तो वो 18 अंको के साथ टॉप टू में क्वालीफाई कर जाएगा, क्योंकि उनका नेट रन रेट गुजरात बेहतर है.
दोनों टीमों के पिछले मुकाबले की बात करें तो पंजाब को दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा था जबकि मुंबई ने दिल्ली को हराकर टॉप फोर में जगह बनाई थी. इस हिसाब से मुंबई के हौसले बुलंद होंगे. लेकिन पंजाब की टीम भी इस सीजन बहुत मजबूत रही है और वो ट्रॉफी जीतने के दावेदार भी हैं. वो पिछले दो मैचों में 200 प्लस का स्कोर करने में कामयाब रहे हैं.
दोनों टीमों में गुणवत्ता और गहराई की कोई कमी नहीं है, फिर भी उनके खेल का एक पहलू अधिक रोमांच प्रदान करने वाला है और वो है डेथ ओवर में पंजाब किंग्स की शानदार बल्लेबाजी. इस सीजन में पंजाब डेथ ओवरों में 11.68 की गति से रन बनाए हैं, जो किसी भी अन्य टीम से अधिक है. वहीं मुंबई इसी सीजन में शानदार गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरा है जो बेहद उत्पादक रहा है,जिसने सबसे अधिक विकेट लिए हैं और इस सीजन में दूसरा सबसे कम रन देने वाले रहे हैं.
पंजाब के लिए बुरी खबर ये है कि उनके तेज गेंदबाज मार्को जॉनसन नेशनल ड्यूटी के लिए अपने देश रवाना हो गए है जिसकी वजह से वो इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे जबकि युजवेंद्र चहल चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे और इस मैच में भी उनकी उपलब्धता अनिश्चित बनी हुई है.
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स पर मामूली बढ़त हासिल है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं जिसमें मुंबई को 17 मैचों में जीत मिली है जबकि पंजाब को 15 मैचों में जीत हासिल हुई है. हालांकि, 2019 से दोनों टीमों ने पांच-पांच मैच जीते हैं.
सवाई मानसिंह स्टेडियम श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम का घरेलू मैदान है. ये एक ऐसे मैदान पर जहां पिचें ऐतिहासिक रूप से धीमी रही हैं और बड़े स्कोर बनाना चुनौतीपूर्ण रहा है. लेकिन पिछले दो मैचों में यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का औसत स्कोर 200 से अधिक रहा है. इस सीजन यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है. इस लिए इस मैच में भी बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है, और दर्शकों को एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रवीण दुबे
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा
इम्पैक्ट प्लेयर: कर्ण शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *