Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • रेलवे स्टेशन पर अकेले मिले बालक की AHTU टीम ने संवेदनशीलता से की मदद
- उत्तराखंड

रेलवे स्टेशन पर अकेले मिले बालक की AHTU टीम ने संवेदनशीलता से की मदद

हरिद्वारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर व नोडल अधिकारी AHTU अविनाश वर्मा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा एक लावारिस बालक को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। प्लेटफॉर्म संख्या दो, रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर एक 15 वर्षीय बालक […]

हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर व नोडल अधिकारी AHTU अविनाश वर्मा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा एक लावारिस बालक को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

प्लेटफॉर्म संख्या दो, रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर एक 15 वर्षीय बालक (काल्पनिक नाम एसान पुत्र इदरीश, निवासी डीएम चौराहा निकट नुमाइश चौराहा, हरदोई, उत्तर प्रदेश) गुमशुम अवस्था में बैठा मिला। टीम द्वारा बालक से बातचीत कर उसकी स्थिति जानने का प्रयास किया गया, जिसमें उसने बताया कि वह बिना बताए ट्रेन से हरिद्वार आ गया है।

टीम द्वारा बालक को तत्काल रेस्क्यू कर AHTU कार्यालय लाया गया, जहाँ उचित काउंसलिंग के उपरांत उसे चिकित्सा परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय हरिद्वार ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद बालक को बाल कल्याण समिति, रोशनाबाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा विस्तृत काउंसलिंग के बाद बालक को खुला आश्रय गृह, कनखल में अस्थायी आश्रय प्रदान किया गया है, जब तक कि उसके परिजनों की पहचान और संपर्क न हो जाए।

प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के आदेशानुसार बालक के परिजनों की तलाश हेतु एक विशेष टीम गठित की गई है।

पुलिस टीम में निरीक्षक विजय सिंह,ASI देवेंद्र कुमार,हे.का. राकेश कुमार,का. मुकेश कुमार,का. दीपक चंद,म.हे.का. सुरजीत कौर,म.हे.का. बीना गोदियाल,म.का. शशिबाला,म.का. गीता अधिकारीगण शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *