Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • हरिद्वार के होटल से यात्रियों के लाखों के जेवरात व नगदी उड़ाने वाला गिरफ्तार
- उत्तराखंड

हरिद्वार के होटल से यात्रियों के लाखों के जेवरात व नगदी उड़ाने वाला गिरफ्तार

हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित होटल गंगा दर्शन में ठहरे दिल्ली के यात्री के कमरे से लाखों के जेवरात और हजारों की नगदी उडाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने चोरी किये गये जेवरात और 50 हजार की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बधित […]


हरिद्वार

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित होटल गंगा दर्शन में ठहरे दिल्ली के यात्री के कमरे से लाखों के जेवरात और हजारों की नगदी उडाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने चोरी किये गये जेवरात और 50 हजार की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि त्रिवेणी शर्मा निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली ने 24 मई 25 को कोतवाली नगर में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि वह अपने परिवार के साथ होटल गंगा दर्शन के कमरा नंबर 202 व 204 में ठहरे हुए थे। 22 मई की रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा उनके कमरे से नकदी व सोने के आभूषण जिनमें सोने की चेन, अंगूठियां, मंगलसू= का पेंडल एवं अन्य सामान शामिल थे चोरी कर लिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीडित की शिकायत पर होटल गंगा दर्शन पहुंचकर प्रबंधक समेत स्टॉफ से घटना की जानकारी जुटाते हुए सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध शख्स नजर आया, जिसकी पहचान होटल के पूर्व कर्मचारी अमिर्त ऊ पत्तल निवासी अम्बाला के तौर पर हुई। पुलिस अमित की तलाश में उसके घर अम्बाला पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम अमित के चंडीगढ रिश्तेदार के यहां पर पहुंची, लेकिन पुलिस टीम को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस टीम खाली हाथ हरिद्वार पहुंची और अमित की तलाश की टोह में जुटी रही। एसएसपी ने बताया कि इसी दौरान पुलिस टीम ने सूचना पर हरिद्वार से औधौगिक क्षे= से आरोपी अमिर्त ऊ पत्तल पु= स्व-चेतन निवासी न्यू टैगोर गार्डन थाना महेशनगर अंबाला कैंट हरियाणा दबोच लिया। जिसके पास से यात्रियों के चोरी किये गये जेवरात समेत 50 हजार की नगदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *