Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • वंदना और मनोज युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत : सीएम
- उत्तराखंड

वंदना और मनोज युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत : सीएम

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर फैले भ्रम पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम नहीं बदला जा रहा है। स्टेडियम के नाम को लेकर केवल भ्रम फैलाया जा रहा था। वंदना कटारिया और मनोज सरकार जैसे […]

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर फैले भ्रम पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम नहीं बदला जा रहा है। स्टेडियम के नाम को लेकर केवल भ्रम फैलाया जा रहा था। वंदना कटारिया और मनोज सरकार जैसे खिलाड़ी प्रतिभावान युवा हैं और इन्होंने बहुत अच्छा काम किया, इसलिए उनका नाम राज्य के अंदर लगातार जाना चाहिए। ऐसे खिलाड़ियों के लिए युवाओं और राज्य के लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहनी चाहिए। इसलिए उनके नाम पर बने स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम परिवर्तन का कोई विषय ही नहीं है। यह बातें हेलीपैड पर सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहीं। हेलीपैड पर दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस स्टेडियम के नाम पर बेवजह की राजनीति कर कर भ्रम फैला रही है। पहले वंदना कटारिया और अब खुद मुख्यमंत्री ने हरिद्वार पहुंचकर भ्रम को दूर कर दिया है। बता दें कि शनिवार को वंदना कटारिया ने भी दर्जाधारी देशराज कर्णवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया था कि उनके नाम पर बने स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *