Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराने के आरोप में महिला भाजपा की पूर्व नेता गिरफ्तार
- उत्तराखंड

नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराने के आरोप में महिला भाजपा की पूर्व नेता गिरफ्तार

नाबालिग बेटी से यौन शोषण कराने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को भाजपा की पूर्व महिला नेता और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी ने अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराया। आरोप है कि महिला नेता के बॉयफ्रेंड के दोस्त ने भी किशोरी का यौन […]

नाबालिग बेटी से यौन शोषण कराने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को भाजपा की पूर्व महिला नेता और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी ने अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराया। आरोप है कि महिला नेता के बॉयफ्रेंड के दोस्त ने भी किशोरी का यौन शोषण किया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि महिला नेता का बीते एक साल से अपने पति से विवाद चल रहा था। इस कारण वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी एक माह से अपने पिता के साथ रह रही थी। कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। बेटी ने मंगलवार को बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *