• Home  
  • बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस 24 घंटे में तीसरा आरोपी भी दबोचा
- उत्तराखंड

बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस 24 घंटे में तीसरा आरोपी भी दबोचा

 कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस आरोपी बच्ची की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज […]

 कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस आरोपी बच्ची की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नाबालिग बेटी से यौन शोषण कराने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को भाजपा की महिला नेता और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी ने अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराया था। आरोप है कि महिला नेता के बॉयफ्रेंड के दोस्त ने भी किशोरी का यौन शोषण किया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि भी हो चुकी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *