Quick Links:
Thursday, 2 July 2026
  • Home  
  • कार से 1.92 लाख रुपये का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
- उत्तराखंड

कार से 1.92 लाख रुपये का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत अल्मोड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है। सल्ट पुलिस ने शनिवार तड़के एक इंडिगो कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा करीब 1.92 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया […]

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत अल्मोड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है। सल्ट पुलिस ने शनिवार तड़के एक इंडिगो कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा करीब 1.92 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह मरचूला चेक पोस्ट पर पुलिस टीम ने रामनगर की ओर जा रही इंडिगो कार संख्या यूके 01-ए-5977 को रोककर तलाशी ली। कार चालक ने पहले पुलिस को घरेलू सामान होने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन संदेह होने पर जब टीम ने प्लास्टिक के कट्टों की जांच की तो उनमें 7.675 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम भैचिलिम (झाले), पोस्ट तकुलसारी, थाना थलीसैंण, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह गांजा थलीसैंण से रामनगर ले जा रहा था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1,91,875 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। यहाँ पुलिस टीम में उप निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, चंद्रपाल सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र सिंह रौतेला शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *