• Home  
  • मदद गुरु फ़ाउंडेशन की अनोखी पहल: समाज में बदलाव की ओर एक सकारात्मक कदम
- उत्तराखंड

मदद गुरु फ़ाउंडेशन की अनोखी पहल: समाज में बदलाव की ओर एक सकारात्मक कदम

उत्तराखंड के सलाहकार आयुष पंडित की मदद गुरु फ़ाउंडेशन की अनोखी पहल ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक वॉटर कूलर स्थापित किया उत्तराखंड राज्य के सलाहकार और चर्चित खोजी पत्रकार आयुष पंडित, अपनी संस्था मदद गुरु फ़ाउंडेशन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हाल ही में उनकी संस्था ने ग्रेटर […]

उत्तराखंड के सलाहकार आयुष पंडित की मदद गुरु फ़ाउंडेशन की अनोखी पहल ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक वॉटर कूलर स्थापित किया उत्तराखंड राज्य के सलाहकार और चर्चित खोजी पत्रकार आयुष पंडित, अपनी संस्था मदद गुरु फ़ाउंडेशन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हाल ही में उनकी संस्था ने ग्रेटर नोएडा में एक सार्वजनिक वॉटर कूलर स्थापित किया है, जिसका उद्घाटन वाल्मीकि समाज के सदस्य समय सिंह और कमला द्वारा किया गया।

इस उद्घाटन में सोसाइटी की महिला सफ़ाई कर्मचारी भी उपस्थित रहीं, जो इस पहल की सामाजिक समावेशिता को दर्शाता है। आयुष पंडित ने बताया कि पिछड़े हुए लोगों को आज के चमक दमक और आर्थिक युग में कोई नहीं पूछता, जबकि छोटे से छोटे कार्य में मंत्री, विधायक और नेताओं को बुलाया जाता है। आयुष पंडित की पहल उस समाज के लिए भी एक संदेश है, जहाँ पुराने काल से पिछड़ी और निचली जातियों को कुएँ, स्त्रोत और घाटों में जाकर पानी पीना या भरना सख़्त मना था। यह पहल समाज में समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देती है।

बाबा नीम करौली महाराज के अनुयायी आयुष पंडित ने कहा कि उनकी संस्था मदद गुरु फ़ाउंडेशन का उद्देश्य प्रत्येक कार्य जन कल्याण के लिए करना है, जिसमें कोई भी जाति या बिरादरी का भेदभाव न हो।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *