रुड़की
शनिवार देर रात करौंदी गांव के समीप कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें लड़ने से मना किया तो युवकों ने उल्टा ग्रामीणों पर बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि शनिवार देर रात करौंदी गांव के समीप कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। उसी समय वहां से गुजर रहे ग्रामीण ने युवकों से आपस में झगड़ने से मना किया तो युवकों ने ग्रामीण पर ही हमला बोल दिया। जिसे ग्रामीण पंकज कुमार चोटिल हो गया। झगड़े की सूचना पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवकों की घेराबंदी कर ली। इसमें दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। साथ ही उसके अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस के सपुर्द कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

