• Home  
  • (ऋषिकेश) खारा स्रोत बाईपास पुल के नीचे सुखी नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप
- उत्तराखंड

(ऋषिकेश) खारा स्रोत बाईपास पुल के नीचे सुखी नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप

ऋषिकेश ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती स्थित खारा स्रोत बाईपास पुल के नीचे सूखी नदी में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया है और एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मुनिकीरेती के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे […]

ऋषिकेश

ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती स्थित खारा स्रोत बाईपास पुल के नीचे सूखी नदी में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया है और एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मुनिकीरेती के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि खारा स्रोत बाईपास पुल के नीचे सुखी नदी में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कैलाश गेट चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की। पता चला कि मृतक क्षेत्र में कबाड़ बीनने का काम करता था और कभी-कभी भिक्षा मांगा करता था। इसके अलावा मृतक को ज्यादातर लोगों ने नशे में देखने की जानकारी भी दी है। लेकिन किसी भी तरह से मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक के कपड़ों से कोई आईडी भी बरामद नहीं हुई है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास आंकी गई है। मृतक ने जींस और हाफ टीशर्ट पहनी हुई है। इसके अलावा मृतक की जेब से बीड़ी लाइटर और माचिस बरामद हुई है। प्रथम दृष्टि शराब के नशे की वजह से ही युवक की मौत होनी प्रतीत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही युवक की मौत के स्पष्ट कारण पता चल पाएंगे। मृतक की पहचान के लिए फोटो आसपास के सभी थाना क्षेत्र में भेज दी गई है।
शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/15 जून 2025

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *