Quick Links:
Thursday, 13 August 2026
  • Home  
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में योग शिविर का आयोजन 
- उत्तराखंड

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में योग शिविर का आयोजन 

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रोशनाबाद पुलिस लाइन में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के साथ जनपद के सभी थानों, चौकियों और शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर योग शिविर में भाग लिया। देवसंस्कृति विवि और माता निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट के प्रशिक्षकों ने उन्हें योगाभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने जवानों को नियमित योग करने की सलाह […]

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रोशनाबाद पुलिस लाइन में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के साथ जनपद के सभी थानों, चौकियों और शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर योग शिविर में भाग लिया। देवसंस्कृति विवि और माता निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट के प्रशिक्षकों ने उन्हें योगाभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने जवानों को नियमित योग करने की सलाह दी। एसएसपी डोबाल ने योग प्रशिक्षकों मदन कुमार, विभा आर्या, मांगेराम पाल, विक्रांत तोमर को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी संचार विपिन कुमार, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *