• Home  
  • चौधरी देवपाल सिंह बने आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल के प्रधान बने
- उत्तराखंड - प्रदेश की खबरें

चौधरी देवपाल सिंह बने आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल के प्रधान बने

हरिद्वार  आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल के चुनाव में प्रधान पद पर चौधरी देवपाल सिंह राठी को और जोबिन्दरपाल आर्य को मंत्री पद पर सर्वसहमित से चुना गया है। इसके साथ ही आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल की पूरी कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया है। आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल हरिद्वार की रविवार को बैठक हुई। सुबह […]

हरिद्वार

 आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल के चुनाव में प्रधान पद पर चौधरी देवपाल सिंह राठी को और जोबिन्दरपाल आर्य को मंत्री पद पर सर्वसहमित से चुना गया है। इसके साथ ही आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल की पूरी कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया है। आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल हरिद्वार की रविवार को बैठक हुई। सुबह यज्ञ किया गया, उसके बाद शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात साधारण सभा की बैठक इंद्रलोक सामुदायिक केन्द्र में की गई। बैठक में सर्वसहमित से हुए चुनाव में एमपी सिंह को संरक्षक, चौधरी देवपाल सिंह राठी को प्रधान, मीनू सैनी को उपप्रधान और जोबिन्दरपाल आर्य को मंत्री चुना गया। वहीं, सुनिल आर्य को उप मन्त्री, नरेन्द्र सिंह तेवतिया को कोषाध्यक्ष, मुख्तयार सिंह को लेख निरक्षक चुना गया। जबकि, सुदेश आर्य, मनवीर सिंह सिरोही, पंकज चौहान, अरुण कुमार को प्रचार सचिव, डॉ. एके गुप्ता, राम लाल, विद्या प्रसाद, अंशु को कार्यकारिणी सदस्य, विनीत सचदेवा एडवोकेट को कानूनी सलाहकार, कुलवीर सिंह को पुस्तकालय प्रभारी और आशुतोष को आर्यवीर दल अधिष्ठाता के पद पर सर्वसम्मति से चुना गए। चुनाव के बाद नवनियुक्त प्रधान एवं अन्य पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *