• Home  
  • शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने पर लड़की सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
- उत्तराखंड

शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने पर लड़की सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

 सिडकुल थाना पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी के आरोप में चंपावत के लोहाघाट निवासी युवती तथा उसके परिवार वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लड़की और उसके परिजनों ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर युवक और उसके पिता से 3.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। […]

 सिडकुल थाना पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी के आरोप में चंपावत के लोहाघाट निवासी युवती तथा उसके परिवार वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लड़की और उसके परिजनों ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर युवक और उसके पिता से 3.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। सिडकुल के औरंगाबाद निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पहले योगग्राम पतंजलि में उसके पुत्र सुमित सिंह की मुलाकात चम्पावत जिले के लोहाघाट थाना क्षेत्र के रुद्रमाली निवासी युवती से हुई थी। इसके बाद दोनों की आपस में दोस्ती हो गई और एक दूसरे से शादी करने को भी राजी हो गए। दोनों परिवारों की रजामंदी से रिश्ता तय हो गया। दोनों परिवार आपस में काफी घुल मिल गये और बातचीत करना शुरू कर दिया। इस कारण युवती का उनके घर आना जाना शुरू हो गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *