• Home  
  • बाइक रैली निकालकर पुलिस ने नशे से दूर रहने के लिए किया जागरुक 
- उत्तराखंड

बाइक रैली निकालकर पुलिस ने नशे से दूर रहने के लिए किया जागरुक 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताकर उनसे नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला ने ऋषिकुल मैदान से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में […]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताकर उनसे नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला ने ऋषिकुल मैदान से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शहर क्षेत्र के विभिन्न थानों तथा चौकियों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बाइक और स्कूटी पर सवार होकर शामिल हुए। रैली ऋषिकुल मैदान से देवपुरा चौक, शिवमूर्ति चौक, वाल्मीकि चौक, पोस्ट ऑफिस से अपर रोड से होकर हरकी पैड़ी मार्ग से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *