• Home  
  • चाकू के साथ दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार
- उत्तराखंड

चाकू के साथ दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार रात दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर उनके कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट टीम के साथ चेकिंग और गश्त पर थे। जब टीम पाम ग्रीन कॉलोनी में पहुंची तो मुखबिर ने सूचना […]

पुलिस ने रविवार रात दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर उनके कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट टीम के साथ चेकिंग और गश्त पर थे। जब टीम पाम ग्रीन कॉलोनी में पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी कि दो संदिग्ध युवक धामा इन्क्लेव की ओर देखे गए हैं। सूचना पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान अजय शर्मा निवासी रमपुरा और सुनील कोली निवासी प्रीत विहार के रूप में हुई है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तलाशी में दोनों से धारदार रमपुरिया चाकू मिला है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे राह चलते लोगों से मोबाइल और पैसे लूटने की योजना बना रहे थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *