• Home  
  • चाइनीज मांझे को प्रतिबंधित करने की मांग
- उत्तराखंड

चाइनीज मांझे को प्रतिबंधित करने की मांग

नेताजी संघर्ष समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ हुसैन वारसी और उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने आज संयुक्त रूप से जिला प्रशासन से आगामी राखी के पावन पर्व को देखते हुए चाइनीज मांझे को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्मरण रहे कि राखी के पर्व पर बहुत से लोग पतंग […]

नेताजी संघर्ष समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ हुसैन वारसी और उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने आज संयुक्त रूप से जिला प्रशासन से आगामी राखी के पावन पर्व को देखते हुए चाइनीज मांझे को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्मरण रहे कि राखी के पर्व पर बहुत से लोग पतंग बाजी करते हैं और चाइनीज मांझे का उपयोग भी करते हैं और उन्होंने कहा है कि चाइनीज मांझे से कई घटनाएं हो चुकी हैं कई लोग मौत के मुंह मे जा चुके हैं पंछियों की मौत और उनका नुकसान भी होता है। इस अवसर पर डंडरियाल और वारसी ने प्रशासन से उम्मीद ही नहीं विश्वास भी जताया है कि राखी के पावन पर्व को देखते हुए अभी से ही चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगेगा ताकि जनता को जनहानि से बचाया जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *