• Home  
  • उत्तराखंड की बेटी नेहा नैथानी ने प्रदेश के साथ भारत का नाम किया रोशन
- उत्तराखंड

उत्तराखंड की बेटी नेहा नैथानी ने प्रदेश के साथ भारत का नाम किया रोशन

देहरादून उत्तराखंड की बेटी नेहा नैथानी ने अमेरिका के टेक्सास में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में ‘मिसेज टेक्सास एलीट यूनिवर्स 2025” का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने उत्तराखंड राज्य बल्कि पूरे भारत का नाम गौरवान्वित किया है। इस टाइटल को जीतने के बाद पहाड़ की बेटी अब लेंगी मिसेज यूएसए यूनिवर्स के मंच पर हिस्सा […]

देहरादून

उत्तराखंड की बेटी नेहा नैथानी ने अमेरिका के टेक्सास में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में ‘मिसेज टेक्सास एलीट यूनिवर्स 2025” का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने उत्तराखंड राज्य बल्कि पूरे भारत का नाम गौरवान्वित किया है। इस टाइटल को जीतने के बाद पहाड़ की बेटी अब लेंगी मिसेज यूएसए यूनिवर्स के मंच पर हिस्सा लेगी। इस अवसर पर नेहा की जीत को और भी खास बनाता है उनका अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहरा जुड़ाव है प्रतियोगिता के हैरिटेज राउंड में उन्होंने गर्व से पारंपरिक पहाड़ी पोशाक पहनकर उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वह गहनों और रंग-बिरंगे परिधानों से सजी नेहा जब मंच पर उतरीं, तो उन्होंने न केवल सौंदर्य का प्रदर्शन किया, बल्कि पूरे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर नेहा ने कहा है कि वह भले ही अब अमेरिका में रहती है लेकिन उनका दिल आज भी उत्तराखंड के लिए धड़कता है। नेहा ने कहा कि पारंपरिक परिधान पहनना मेरे लिए सिर्फ फैशन नहीं था और यह मेरी जड़ों, मेरी संस्कृति और मेरे पहाड़ों को समर्पित है जो मेरी विरासत और स्वाभिमान है। इस दौरान बताया गया कि अब नेहा इस खिताब के साथ अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित मंच मिसेज यूएसए यूनिवर्स में भाग लेंगी, जहाँ वह भारत व टेक्सास का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी यह यात्रा केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता की नहीं, बल्कि स्वयं को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी पहचान को गर्व से दुनिया के सामने लाने की कहानी है। नेहा उन सभी पहाड़ी बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने देखती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *