• Home  
  • महिला का मोबाइल  छीनकर फरार हुआ बाइक सवार गिरफ्तार
- उत्तराखंड

महिला का मोबाइल  छीनकर फरार हुआ बाइक सवार गिरफ्तार

हरिद्वार  महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार बाइक सवार को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिये झपटमारी की घटना को अंजाम देता था। शिवालिक नगर निवासी […]

हरिद्वार

 महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार बाइक सवार को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिये झपटमारी की घटना को अंजाम देता था। शिवालिक नगर निवासी महिला ने अज्ञात बाइक सवार पर चटोरी गली शिवालिक नगर के पास मोबाइल फोन छीनकर ले जाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने निर्मल आईटीआई के पास से आरोपी विशाल पाल पुत्र राजेश पाल निवासी पाल मोहल्ला निकट शिव राइस मिल बहादराबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *