• Home  
  • जल खंडित होने पर बिफरे कांवड़ियों ने किया पथराव, दो गिरफ्तार
- उत्तराखंड

जल खंडित होने पर बिफरे कांवड़ियों ने किया पथराव, दो गिरफ्तार

हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार देरशाम को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-334) पर रोहालकी फ्लाईओवर के पास जल खंडित होने से आक्रोशित कांवड़ियों ने हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। पुलिस ने जब जाम हटाने की कोशिश की तो कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इस […]

हरिद्वार

कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार देरशाम को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-334) पर रोहालकी फ्लाईओवर के पास जल खंडित होने से आक्रोशित कांवड़ियों ने हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। पुलिस ने जब जाम हटाने की कोशिश की तो कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इस दौरान आसपास से गुजर रहे कई वाहन भी चपेट में आ गए। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर दो उपद्रवियों को गिरफ्तार किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *