• Home  
  • आईटीआई में प्रवेश के लिए निकाली जागरूकता रैली 
- उत्तराखंड

आईटीआई में प्रवेश के लिए निकाली जागरूकता रैली 

आईटीआई में युवाओं को प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए छात्रों ने आईटीआई से सुमन पार्क तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए लोगों को जागरूक कर तकनीकी शिक्षा के महत्व को बताया। मंगलवार को आईटीआई की प्राचार्य पल्लवी और अमर सिंह रावत ने हरी झंडी […]

आईटीआई में युवाओं को प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए छात्रों ने आईटीआई से सुमन पार्क तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए लोगों को जागरूक कर तकनीकी शिक्षा के महत्व को बताया। मंगलवार को आईटीआई की प्राचार्य पल्लवी और अमर सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्राचार्य पल्लवी ने कहा कि रैली की मदद से लोगों को आईटीआई की महत्ता बताई। इसके अलावा आमजन को तकनीकी शिक्षा के महत्व, आईटीआई में उपलब्ध ट्रेडों, प्रवेश प्रक्रिया एवं कौशल विकास से होने वाले लाभों के बारे में बताया। रैली में वरिष्ठ अनुदेशक महेंद्र कुमार शर्मा, रणवीर सिंह, उमाशंकर सेमवाल, कुलदीप रावत, सुनील असवाल, भुवनेश्वर प्रसाद सेमवाल, ममता पंवार आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *