• Home  
  • संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर कांवड़िया लापता
- उत्तराखंड

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर कांवड़िया लापता

राजपाल सिंह निवासी रोहतक हरियाणा ने तहरीर देकर बताया कि वह और उनका 15 वर्षीय साथी अनमोल 14 जुलाई को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। कांवड़ यात्रा के पवित्र उद्देश्य के साथ दोनों ने गंगा जल एकत्र किया और 17 जुलाई को अपने गृहनगर रोहतक की ओर वापस लौट रहे थे। इस दौरान […]

राजपाल सिंह निवासी रोहतक हरियाणा ने तहरीर देकर बताया कि वह और उनका 15 वर्षीय साथी अनमोल 14 जुलाई को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। कांवड़ यात्रा के पवित्र उद्देश्य के साथ दोनों ने गंगा जल एकत्र किया और 17 जुलाई को अपने गृहनगर रोहतक की ओर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मंगलौर गंगनहर के पास अनमोल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। राजपाल ने बताया कि वह और अनमोल साथ-साथ चल रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में अनमोल का कोई अता-पता नहीं चला। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *