• Home  
  • आयुष एवं आयुष शिक्षा सचिव उत्तराखंड दीपेंद्र चौधरी ने की  स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट
- उत्तराखंड

आयुष एवं आयुष शिक्षा सचिव उत्तराखंड दीपेंद्र चौधरी ने की  स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट

 – उत्तराखंड को हेल्थ और वेलनेस राज्य के रूप में विकसित करने पर जोरऋषिकेश आयुष एवं आयुष शिक्षा सचिव उत्तराखंड दीपेंद्र चौधरी ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट की। दोनों के बीच उत्तराखंड को हेल्थ व वेलनेस राज्य के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई। गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में […]

 – उत्तराखंड को हेल्थ और वेलनेस राज्य के रूप में विकसित करने पर जोर
ऋषिकेश

आयुष एवं आयुष शिक्षा सचिव उत्तराखंड दीपेंद्र चौधरी ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट की। दोनों के बीच उत्तराखंड को हेल्थ व वेलनेस राज्य के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई। गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में अधिक से अधिक हेल्थ व वेलनेस सेंटर्स खोलने की आवश्यकता पर बल दिया गया। शुक्रवार को परमार्थ निकेतन में पहुंचे आयुष एवं आयुष शिक्षा सचिव उत्तराखंड दीपेंद्र चौधरी को स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कांवड मेला के सफल समापन की बधाई दी। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड को हेल्थ और वेलनेस के क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करना होगा।  गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में हेल्थ व वेलनेस सेंटर्स खोलने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यहां पर आयुर्वेद का विकास एक अत्यंत दूरदर्शी और यथार्थ दृष्टिकोण है। हेल्थ व वेलनेस सेंटर स्थापित करने से देश-विदेश से आने वाले योग प्रेमियों को प्रशिक्षण प्रदान करने तथा ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित करने के लिए भी मदद मिलेगी तथा उत्तराखंड की महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बना सकते हैं। साथ ही हिमालय की गोद में समृद्ध जड़ी-बूटी परम्परा को संरक्षित कर, उत्तराखंड़ को केरल की भांति एक अग्रणी हेल्थ व वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है। सचिव दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि इसको लेकर शासन द्वारा सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *