• Home  
  • पंचायत चुनाव में विकास के एजेंडे पर भरोसा जताएगी जनता : धामी
- उत्तराखंड

पंचायत चुनाव में विकास के एजेंडे पर भरोसा जताएगी जनता : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को एफटीआई परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनावों में जनता विकास के एजेंडे पर भरोसा जताएगी। प्रदेशभर की जिला पंचायतों, ब्लॉकों व ग्राम पंचायतों में भाजपा से जुड़े प्रत्याशियों को बड़ी सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी सोमवार को दोपहर बाद एफटीआई […]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को एफटीआई परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनावों में जनता विकास के एजेंडे पर भरोसा जताएगी। प्रदेशभर की जिला पंचायतों, ब्लॉकों व ग्राम पंचायतों में भाजपा से जुड़े प्रत्याशियों को बड़ी सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी सोमवार को दोपहर बाद एफटीआई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में पहले व दूसरे चरण में हुए भारी मतदान से प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश की जनता ने विकास को मुद्दे पर भाजपा सरकार के पक्ष में मतदान किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *