• Home  
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नामित नेशनल लेवल मॉनिटर्स की टीम ने किया हरिद्वार का दौरा
- उत्तराखंड

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नामित नेशनल लेवल मॉनिटर्स की टीम ने किया हरिद्वार का दौरा

आज ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामित नेशनल लेवल मॉनिटर्स (NLMs) की टीम ने जनपद हरिद्वार का दौरा किया। टीम में सदस्य श्री नमन सोनी और सुश्री सयानी शाह शामिल थीं। यह दौरा श्रीमती आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई ‘एंट्री पॉइंट मीटिंग’ के साथ शुरू हुआ।मुख्य विकास अधिकारी ने टीम […]

आज ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामित नेशनल लेवल मॉनिटर्स (NLMs) की टीम ने जनपद हरिद्वार का दौरा किया। टीम में सदस्य श्री नमन सोनी और सुश्री सयानी शाह शामिल थीं। यह दौरा श्रीमती आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई ‘एंट्री पॉइंट मीटिंग’ के साथ शुरू हुआ।
मुख्य विकास अधिकारी ने टीम का स्वागत करते हुए जनपद में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। श्री नमन सोनी ने बताया कि टीम मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम योजना , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  पंचायती राज की योजनाओं, समाज कल्याण पेंशन योजना और सांसद आदर्श ग्राम योजना जैसी प्रमुख योजनाओं का निरीक्षण करेगी। यह निरीक्षण बहादराबाद, रुड़की और खानपुर विकासखंडों के चयनित गाँवों में भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निरीक्षण के दौरान नेशनल लेवल मॉनिटर्स  को योजनाओं से संबंधित सभी अभिलेख उपलब्ध कराएं और विभागीय कार्मिक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
इस बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री के.एन. तिवारी, डीडीओ श्री वेदप्रकाश, डीपीआरओ श्री अतुल प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अभिजीत सिंह, बहादराबाद के बीडीओ श्री मानस मित्तल, खानपुर के बीडीओ श्री आरपी जोशी, रुड़की की बीडीओ श्रीमती सुमन कुटियाल और एएसओ डीआरडीए श्री नवीन नौटियाल उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *