हरिद्वार
शिवालिक नगर में हुई चेन लूट की वारदात के मामले में रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। शिवालिक नगर निवासी मनजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की सुबह करीब 9:15 बजे वह अपने घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे और फोन पर अपने एक मित्र से बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार से उनके पास पहुंचे और गले में पहनी चेन पर झपट्टा मार दिया। झपट्टा इतना तेज था कि चेन का आधा हिस्सा टूटकर उनके हाथ में रह गया, जबकि बाकी हिस्सा आरोपी लेकर फरार हो गए।

