• Home  
  • हरिद्वार में आठवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
- उत्तराखंड

हरिद्वार में आठवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

(हरिद्वार) 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ओम जन कल्याण समिति, सुभाष नगर द्वारा विरंध्वासिनी पैलेस, मुख्य मार्ग, झंडा चौक के निकट आठवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संयोजन मां गंगे ब्लड सेंटर, एस आर मेडिसिटी, जगजीतपुर की टीम के सहयोग से एवं पंजाब केसरी उत्तराखंड […]

(हरिद्वार)

15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ओम जन कल्याण समिति, सुभाष नगर द्वारा विरंध्वासिनी पैलेस, मुख्य मार्ग, झंडा चौक के निकट आठवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का सफल संयोजन मां गंगे ब्लड सेंटर, एस आर मेडिसिटी, जगजीतपुर की टीम के सहयोग से एवं पंजाब केसरी उत्तराखंड के सहभाग से हुआ। शिविर का संचालन नरेन्द्र सिंह नेगी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने रक्तदान को “महादान” निरूपित करते हुए समाज के प्रति यह कार्य एक पुण्य सेवा बताया।

ओम जन कल्याण समिति के संयोजक सुरेश मोहन अन्थवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए रक्तदान को सच्चे देश प्रेम की अभिव्यक्ति बताया।
समाजसेवी राखी सजवाण ने जानकारी दी कि रक्तदान शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो क्षेत्रवासियों की देशभक्ति और सामाजिक सेवा भावना का प्रतीक है।

इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में रवि कुमार, सुरेश मोहन अन्थवाल, हरचरण सिंह, अनु शर्मा, विजय पटेल, अमन कुमार, शंकर तोमर, अमरदीप सिंह, सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत राणा, कमलदीप, नीरज कुमार, शुभम धीमान, मोनू सोनिया, सोनू सैनी सहित अनेक लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

रक्तदान टीम में नरेन्द्र सिंह नेगी, संदीप गोस्वामी, शालिनी, कार्तिक, प्रभु, शेर सिंह तथा कृष्णा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समिति ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *