रुड़की
पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सोमवार को एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी थी। थाना प्रभारी भूषण नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

