• Home  
  • एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की सतर्कता से 5 दिन बाद बच्ची परिवार से मिली
- उत्तराखंड

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की सतर्कता से 5 दिन बाद बच्ची परिवार से मिली

हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 19 अगस्त से लापता 14 वर्षीय बालिका (काल्पनिक नाम अंशिका), निवासी ग्राम कालवार, जयपुर (राजस्थान) को हरिद्वार के हर की पौड़ी क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, बालिका की माता का निधन छह […]

हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 19 अगस्त से लापता 14 वर्षीय बालिका (काल्पनिक नाम अंशिका), निवासी ग्राम कालवार, जयपुर (राजस्थान) को हरिद्वार के हर की पौड़ी क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, बालिका की माता का निधन छह माह पूर्व हो गया था। पारिवारिक परिस्थितियों और पढ़ाई के संबंध में पिता की डांट से आहत होकर वह घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाना कालवार, जयपुर में FIR संख्या 0290/2025 दर्ज करवाई थी।

23 अगस्त की सुबह जब AHTU टीम ने हर की पौड़ी से बालिका को गंगा घाट के किनारे से रेस्क्यू किया, उस समय वह मायूस और परेशान अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही परिजनों की तलाश समाप्त हुई और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

सभी विधिक औपचारिकताएं और काउंसलिंग पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेशानुसार बालिका को विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक अभिषेक स्वामी व परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बालिका के परिवार ने हरिद्वार पुलिस (AHTU) की तत्पर कार्यवाही और मानवीय सहयोग के लिए आभार जताया। वहीं, थाना कालवार प्रभारी निरीक्षक कविता शर्मा ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार व पूरी टीम का धन्यवाद किया।

AHTU पुलिस टीम में हेoकाo राकेश कुमार, हेoकाo विनीता सेमवाल, काo मुकेश कुमार, काo दीपक चन्द, काo जयराज सिंह, मoकांस्टेबल शशिबाला, मoकांस्टेबल गीता देवी शामिल रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *