Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • रेल और बस से हरिद्वार पहुंचे नाबालिग, AHTU पुलिस टीम ने दिलाया संरक्षण
- उत्तराखंड

रेल और बस से हरिद्वार पहुंचे नाबालिग, AHTU पुलिस टीम ने दिलाया संरक्षण

हरिद्वार :— हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों से तीन नाबालिग बालकों को पुलिस ने दयनीय लावारिस अवस्था में रेस्क्यू किया। यह बच्चे अलग–अलग परिस्थितियों में घर छोड़कर हरिद्वार पहुंचे थे। मौके पर पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण (14 वर्ष) पुत्र स्व. बिंदा निवासी इस्लामाबाद, अमृतसर (पंजाब), लगभग एक माह पूर्व रेल […]

हरिद्वार :—

हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों से तीन नाबालिग बालकों को पुलिस ने दयनीय लावारिस अवस्था में रेस्क्यू किया। यह बच्चे अलग–अलग परिस्थितियों में घर छोड़कर हरिद्वार पहुंचे थे।

मौके पर पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण (14 वर्ष) पुत्र स्व. बिंदा निवासी इस्लामाबाद, अमृतसर (पंजाब), लगभग एक माह पूर्व रेल के माध्यम से हरिद्वार आया, अश्वनी (14 वर्ष) पुत्र नीतू निवासी डगरोला, बिजनौर (उत्तर प्रदेश), एक सप्ताह पूर्व बस से हरिद्वार पहुंचा,निशु (12 वर्ष) पुत्र राजू निवासी ग्राम दादी राम, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश), चार दिन पूर्व रेल से हरिद्वार आया।

रेस्क्यू के बाद तीनों बालकों का चिकित्सा परीक्षण कर उन्हें बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर आवश्यक विधिक कार्यवाही और काउंसलिंग के उपरांत तीनों बच्चों को खुला आश्रय गृह, कनखल में संरक्षण दिलाया गया।

प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर बच्चों के परिजनों की तलाश एवं संपर्क की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यदि किसी को बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो AHTU हरिद्वार के मोबाइल नंबर 8077137481 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक रखी रावत,उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार,हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार,हेड कॉन्स्टेबल विनीता सेमवाल,कांस्टेबल दीपक चन्द,महिला कांस्टेबल शशिबाला,महिला कांस्टेबल गीता अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *