• Home  
  • नगर निगम हरिद्वार ने शुरू किया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा
- उत्तराखंड

नगर निगम हरिद्वार ने शुरू किया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा

हरिद्वार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की थीम “स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत आज नगर निगम हरिद्वार क्षे= में गंगा घाटों पर विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती किरण जैसल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेम नगर घाट के सामने बने नए घाट से हुई, जहाँ निगम कर्मियों व स्थानीय […]

हरिद्वार

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की थीम “स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत आज नगर निगम हरिद्वार क्षे= में गंगा घाटों पर विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती किरण जैसल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेम नगर घाट के सामने बने नए घाट से हुई, जहाँ निगम कर्मियों व स्थानीय नागरिकों के सहयोग से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि हरिद्वार की पहचान स्वच्छता और आध्यात्मिकता दोनों से है और जब नगर की स्वच्छता में जनता का साथ जुड़ता है तभी यह प्रयास सफल हो पाता है। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक नगर निगम के सभी 60 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे। शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निगम द्वारा विभिन्न जागरूकता एवं सफाई संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा तथा नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *