• Home  
  • सीएम  धामी ने किया  ” जी.एस.टी  बचत उत्सव” के तहत राजपुर में विभिन्न दुकानों का भ्रमण 
- उत्तराखंड

सीएम  धामी ने किया  ” जी.एस.टी  बचत उत्सव” के तहत राजपुर में विभिन्न दुकानों का भ्रमण 

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर, देहरादून  में  ” जी.एस.टी  बचत उत्सव” के तहत विभिन्न दुकानों का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यवसायियों  से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने  जी.एस.टी  की नई दरों के लागू होने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा इस ऐतिहासिक निर्णय को जनता के हित में […]

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर, देहरादून  में  ” जी.एस.टी  बचत उत्सव” के तहत विभिन्न दुकानों का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यवसायियों  से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने  जी.एस.टी  की नई दरों के लागू होने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा इस ऐतिहासिक निर्णय को जनता के हित में बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा  जी.एस.टी  स्लैब में व्यापक सुधार किए गए हैं। नई दरों की वजह से प्रदेश के लाखों परिवारों और छोटे व्यापारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने व्यापारियों व दुकानदारों से मिलकर फीडबैक प्राप्त किया और सभी से घटे हुए  जी.एस.टी  का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि  जी.एस.टी  जागरूकता के लिए प्रदेश में यह अभियान 29 सितम्बर तक चलाया जाएगा, जिसमें मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा अधिक से अधिक लोग नए  जी.एस.टी  स्लैब के फायदे समझें और इसका लाभ उठा सकें, इसके लिए स्थान-स्थान पर जानकारी साझा की जाएगी।
राजपुर रोड में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार सीजन से पहले  जी.एस.टी  की नई दरें लागू होने से लोगों की बचत बढ़ेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय देशवासियों के हित के लिए ऐतिहासिक व क्रांतिकारी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, राज्य मंत्री विनय रुहेला, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *