• Home  
  • संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता
- उत्तराखंड

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता

रुड़की  जमशेद निवासी थिथौला लंढोरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी ढाई वर्षीय पुत्र के साथ 24 सितंबर को घर से लापता हो गई। जब वह शाम को घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने चिंता जताई। परिजनों ने लापता की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई […]

रुड़की

 जमशेद निवासी थिथौला लंढोरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी ढाई वर्षीय पुत्र के साथ 24 सितंबर को घर से लापता हो गई। जब वह शाम को घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने चिंता जताई। परिजनों ने लापता की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लापता विवाहिता का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। लापता के पति ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *