• Home  
  • बाइक चोरी में दो लोगों को किया गिरफ्तार
- उत्तराखंड

बाइक चोरी में दो लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून   दून पुलिस ने क्लेमनटाउन में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना को 15 घंटे में सुलझा लिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की गई। दोनों नशे के आदी हैं और आदत पूरी करने के लिए चोरी की थी। रविवार को सोसाइटी एरिया निवासी प्रदीप पाल की बाइक घर के बाहर […]

देहरादून

  दून पुलिस ने क्लेमनटाउन में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना को 15 घंटे में सुलझा लिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की गई। दोनों नशे के आदी हैं और आदत पूरी करने के लिए चोरी की थी। रविवार को सोसाइटी एरिया निवासी प्रदीप पाल की बाइक घर के बाहर से चुराई गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। झील तिराहा भारूवाला पर चेकिंग में आरोपी लवी चौहान (22 वर्ष, ओगल भट्टा) और मानव गुप्ता (19 वर्ष, ब्राह्मणवाला) को बाइक सहित पकड़ा। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे बाइक बेचने की फिराक में थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *