• Home  
  • धोखाधड़ी मामले में पार्षद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा
- उत्तराखंड

धोखाधड़ी मामले में पार्षद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

हरिद्वार   ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति से प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर दी गई। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भाजपा पार्षद समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अदालत में दिए गए […]

हरिद्वार

  ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति से प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर दी गई। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भाजपा पार्षद समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में धवन कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी गुम्मावाला थाना पिरान कलियर ने बताया कि उन्होंने वार्ड नंबर 59, रमा विहार कॉलोनी सीतापुर में स्थित 2100 वर्गफुट का प्लॉट राहुल चौधरी पुत्र करण सिंह चौधरी निवासी सीतापुर और अनुराग चौहान पुत्र शंकर चौहान निवासी मोहल्ला चौहानान ज्वालापुर से सौदा किया था। कुल कीमत 16 लाख रुपये तय हुई। धवन कुमार ने बताया कि 18 नवंबर 2024 को पांच लाख रुपये एनईएफटी के जरिए दिए और 15 जनवरी 2025 को तीन लाख रुपये नकद भी गवाहों की मौजूदगी में दिए। सौदा भाजपा पार्षद विनीत चौहान निवासी ग्राम सीतापुर की मौजूदगी में हुआ था। रजिस्ट्री की तारीख 18 मई 2025 तय हुई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *