लंढौरा
चमन लाल महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ,भूगोल विभाग एवं भूगर्भ विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट देहरादून में विभिन्न औषधीय एवं वनस्पतियों की जानकारी प्राप्त की और परंपरागत वर्षों चट्टानों एवं अनेक प्रकार के शैल का भी विश्लेषण किया । म्यूजियम में रखी हजारों वर्षों की पेड़ों की छाल एवं जड़ी बूटियां का भी अवलोकन किया । फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ब्रिटिश काल के समय की एक स्थापत्य कला का एक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है । इसी के अतिरिक्त छात्र-छात्राओं ने देहरादून में स्थित बुद्धा टेंपल का भी भ्रमण किया जिसमें उन्होंने बुद्ध की जीवन शैली से जुड़ी हुई जानकारी प्राप्त की । तत्पश्चात शैक्षिक भ्रमण कंपनी गार्डन मसूरी के लिए भी रवाना हुआ जहां पर उन्होंने ब्रिटिश काल के समय की अनेक कृतियों का अवलोकन किया एवं उनके द्वारा बनाए गए अनेक प्रकार के के पुराने भवनों का भी अवलोकन किया
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. नवीन त्यागी एवं श्री अभिषेक ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं का ज्ञान वर्धन करने में सहयोग किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में नावेद का विशेष सहयोग रहा l लगभग 27 विद्यार्थियों ने इसमें प्रतिभाग किया ।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण की अति आवश्यकता है पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की आयोजन से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है तथा छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास भी होता है।

