रुद्रप्रयाग
मुख्यालय स्थित तिलणी में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में आयोजित निशुल्क कैंसर जागरूकता शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया। कैंसर सहित विभिन्न बीमारियों के बावत 2100 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। इस मौके पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को बेहतर उपचार दिया। वहीं इस मौके पर विधायक भरत चौधरी ने विधायक निधि से स्कूल को 5 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की। गुरुवार को गुरुराम राय पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत एवं कलश के संयोजक ओमप्रकाश सेमवाल व विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ अजीत तिवारी ने कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान दिया। गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून के सहयोग से आयोजित शिविर में मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जबकि 2100 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श दिया जबकि रोगियों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। विधायक भरत चौधरी ने श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून न केवल शहरी क्षेत्रों में बल्कि सुदूरवर्ती पर्वतीय अंचलों में भी स्वास्थ्य सेवा की अलख जगा रहा है। उन्होंने एसजीआरआर तिलणी को 5 लाख रुपये मदद की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जनजागरूकता फैलाने में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि भविष्य में भी रुद्रप्रयाग जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाए। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था न केवल विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करा रही है, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि एसजीआरआर एजुकेशन मिशन द्वारा शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर दिया जा रहा विशेष ध्यान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अजीत तिवारी ने कैंसर की कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। साथ ही कैंसर के इलाज और पहचान को लेकर भी मरीजों को जानकारी दी। ब्लड सूगर, ब्लडप्रेशर सहित मरीजों की कई जरूरी जांचें भी निशुल्क की गई। इस मौके पर केशव चन्द लखेड़ा प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रीनगर, बुद्धिबल्लभ डोभाल प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग, हरिशंकर गौड जनसम्पर्क अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह चौधरी, राम सिंह कठैत, अनिल शर्मा, विजया शर्मा, पूनम वशिष्ठ, रूबी गैरोला, रेनू सती सहित कई लोग मौजूद थे। शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ अजीत तिवारी, न्यूरोलोजिस्ट डॉ. रोहिताश शर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. माणिक त्यागी, आईवीएफ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ चेताली, मेडिसिन विभाग से फिजीशियन डॉ आशुतोष भट्ट, डॉ. श्वेतांशु शर्मा, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषभ शर्मा, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षित, नेत्र रोग विभाग से डॉ कनिष्क जोशी, मनोरोग विभाग से डॉ सुमित मेहता, हड्डी रोग विभाग से डॉ प्रणव कोठियाल, सर्जरी विभाग से डॉ. निशांत, दंत रोग विभाग से डॉ शिवानी थपलियाल, फिजियोथैरिपिस्ट डॉ सुशांत किमोठी और डॉ गौरव, त्वचा एवं यौन रोग विभाग से डॉ रवि शुभंग ने मरीजों का परीक्षण और परामर्श दिए।

