Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • 52 पव्वे देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
- उत्तराखंड

52 पव्वे देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

हरिद्वार ज्वालापुर पुलिस ने मोहल्ला कड़च्छ क्षेत्र से एक युवक को 52 पव्वे देसी शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि चेकिंग के दौरान सरकारी गल्ले की दुकान के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा। तलाशी लेने […]

हरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस ने मोहल्ला कड़च्छ क्षेत्र से एक युवक को 52 पव्वे देसी शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि चेकिंग के दौरान सरकारी गल्ले की दुकान के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से माल्टा मार्का देसी शराब के 52 पव्वे बरामद हुए। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र नबाब, निवासी डोगरिला बस्ती, मोहल्ला कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली ज्वालापुर में धारा 60 आबकारी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *