• Home  
  • AHTU हरिद्वार की टीम ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के गुर
- उत्तराखंड

AHTU हरिद्वार की टीम ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के गुर

हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल (IPS) के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस उपाधीक्षक तथा नोडल अधिकारी AHTU हरिद्वार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार देहात क्षेत्र में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में AHTU हरिद्वार टीम ने पी. एम. श्री अटल […]

हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल (IPS) के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस उपाधीक्षक तथा नोडल अधिकारी AHTU हरिद्वार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार देहात क्षेत्र में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में AHTU हरिद्वार टीम ने पी. एम. श्री अटल उत्कृष्ट सरस्वती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, झबरेड़ा में जन-जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें लगभग 200 छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

एएसआई देवेंद्र कुमार ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, इसके दुष्परिणाम और रोकथाम में आम जनता की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कांस्टेबल दीपक चंद ने मानव तस्करी और साइबर अपराध से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की तथा छात्राओं और शिक्षकों के सवालों के सरल तथा प्रभावी उत्तर दिए।

महिला कांस्टेबल शशिबाला ने महिला सुरक्षा, संबंधित कानूनों, महिला हेल्प डेस्क और महिला थाने की कार्यप्रणाली के बारे में बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, प्रवक्ता शशि नेगी, अलका रानी, हेमलता, लता पांडे, कविता (LT) सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों और रोचक प्रस्तुति की सराहना की। प्रधानाचार्या ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार का आभार व्यक्त किया।

गोष्ठी के दौरान कांस्टेबल जयराज सिंह और कांस्टेबल दीपक डबराल ने छात्राओं, शिक्षकों तथा कर्मचारियों को उत्तराखंड पुलिस की सहायता सेवाओं—112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन) तथा पुलिस एप—के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

AHTU टीम हरिद्वार एएसआई देवेंद्र कुमार,का0 जयराज,का0 दीपक डबराल,का0 दीपक चंद,महिला का0 शशिबाला,महिला का0 गीता जन-जागरूकता कार्यक्रम मे शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *