• Home  
  • गांव-गांव जागरूकता पहुंचा रही है AHTU हरिद्वार टीम, बच्चों में दिखा उत्साह
- उत्तराखंड

गांव-गांव जागरूकता पहुंचा रही है AHTU हरिद्वार टीम, बच्चों में दिखा उत्साह

हरिद्वारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन एवं सoपुoअo/नोडल अधिकारी एएचटीयू निशा यादव के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह की देखरेख में मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) हरिद्वार द्वारा थाना श्यामपुर क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डाडवाला में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसएसपी द्वारा समय-समय पर आमजन, विशेषकर […]

हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन एवं सoपुoअo/नोडल अधिकारी एएचटीयू निशा यादव के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह की देखरेख में मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) हरिद्वार द्वारा थाना श्यामपुर क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डाडवाला में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसएसपी द्वारा समय-समय पर आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आयोजित गोष्ठी में टीम ने बच्चों को मानव तस्करी, नशाखोरी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध तथा यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

मानव तस्करी व नशाखोरी पर छात्रों को किया जागरूक

टीम से ASI देवेंद्र कुमार ने मानव तस्करी की परिभाषा, उसके कारण तथा रोकथाम के उपायों की जानकारी देते हुए छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं कास्टेबल दीपक चन्द ने साइबर क्राइम एवं नशाखोरी के दुष्प्रभावों पर विस्तार से बताते हुए कहा कि डिजिटल युग में ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सावधानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को चेताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से ATM PIN, आधार नंबर, OTP जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। नशा व्यक्ति को आर्थिक, शारीरिक व सामाजिक रूप से कमजोर बनाता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए।

गुड टच–बैड टच एवं सुरक्षा उपाय बताए

कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बच्चों को गुड टच/बैड टच की जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल आते-जाते समय किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे या खाने-पीने की चीजों के लालच में न पड़ें। किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती होने पर तुरंत परिजनों या अध्यापकों को इसकी सूचना दें। साथ ही उन्होंने यातायात नियमों के बारे में भी बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

महिला सुरक्षा ऐप्स और हेल्पलाइन नंबर बताए

टीम की महिला सदस्यों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कीं और उन्हें गौरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप तथा आपातकालीन नंबर 112, 1930 और 1098 के उपयोग के बारे में जागरूक किया।

छात्रों ने पूछे सवाल, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने विभिन्न विषयों पर उत्सुकता से प्रश्न पूछे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने एएचटीयू टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं और उनके सुरक्षा ज्ञान को मजबूत करते हैं।


एएचटीयू टीम में –
ASI देवेंद्र कुमार, हेका0 राकेश कुमार, महेका0 बीना गोदियाल, महेका0 सुरजीत कौर, महेका0 विनीता सेमवाल, का0 जयराज सिंह, का0 मुकेश कुमार, का0 दीपक चन्द, का0 दीपक डबराल, मका0 शशिबाला शामिल रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक हर्षवर्धन सिंह नेगी, मनील दत्त जोशी, श्रीमती संगीता, श्रीमती स्वाति सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *