पिथौरागढ़
पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक शेर सिंह नशे की हालत में मिला। इधर नाचनी पुलिस को चेकिंग के दौरान वाहन चालक दिनेश चन्द्र नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज किए हैं।

