• Home  
  • आधुनिक शिक्षा का उत्कृष्ट परिणाम: एसडीएचसी पब्लिक स्कूल भलसवागाज ने रोबोटिक्स में दिखाया दम
- उत्तराखंड

आधुनिक शिक्षा का उत्कृष्ट परिणाम: एसडीएचसी पब्लिक स्कूल भलसवागाज ने रोबोटिक्स में दिखाया दम

चुड़ियाला एसडीएचसी पब्लिक स्कूल भलसवागाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की टीम ने 5 दिसम्बर शुक्रवार को Amity International School मयूर विहार, दिल्ली में आयोजित नेशनल यूथ रोबोटिक्स चैलेंज 2025 में अपनी प्रतिभा, उत्साह और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच देशभर के युवा प्रतिभाओं को नवाचार, कोडिंग और रोबोटिक्स के क्षेत्र में […]

चुड़ियाला

एसडीएचसी पब्लिक स्कूल भलसवागाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की टीम ने 5 दिसम्बर शुक्रवार को Amity International School मयूर विहार, दिल्ली में आयोजित नेशनल यूथ रोबोटिक्स चैलेंज 2025 में अपनी प्रतिभा, उत्साह और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच देशभर के युवा प्रतिभाओं को नवाचार, कोडिंग और रोबोटिक्स के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करता है।
गौरवशाली प्रतिभागीयों में — अलशिफा (कक्षा 6), ओम जयंते (कक्षा 7), अंश (कक्षा 8), श्रृष्टि (कक्षा 8) और अभय (कक्षा 8) ने आत्मविश्वास, टीमवर्क और रचनात्मकता के साथ स्कूल अकादमी का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में भागीदारी ने उनके विषयों के ज्ञान को और भी समृद्ध किया है तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति उनका उत्साह बढ़ाया है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। विद्यालय में आधुनिक लैब, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब और सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशालाएँ उपलब्ध हैं, जहाँ विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से नवाचार, तार्किक सोच और वास्तविक जीवन समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रोत्साहित किया जाता है।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं एवं भविष्यमुखी शैक्षणिक वातावरण के माध्यम से विद्यालय निरंतर ऐसे विद्यार्थियों को तैयार कर रहा है जो बड़े सपने देखने, नवाचार करने और भविष्य में नेतृत्व करने की क्षमता रखते हों।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *