Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • किशोरी घर से लापता, गुमशुदगी दर्ज
- उत्तराखंड

किशोरी घर से लापता, गुमशुदगी दर्ज

रुड़की   थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बिना बताए घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी किशोरी की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र […]

रुड़की

  थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बिना बताए घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी किशोरी की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि उनकी नाबालिग बेटी तीन दिन पूर्व बिना बताए कही चली गई। उन्होंने किशोरी की आसपड़ोस और सभी रिश्तेदारी में पड़ताल कर ली, लेकिन किशोरी की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की तलाश किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली। उप निरक्षक विनय मोहन दिर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *