रुड़की
कस्बे में जमीन विवाद को लेकर आपस में झगड़ रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। मंगलवार को मोहम्मद आजम, निवासी मौहल्ला टोली और मुजम्मिल, निवासी मौहल्ला पठानपुरा मंगलौर के बीच बहस हो रही थी। जिसके बाद बहस मारपीट में बदल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने शांतिभंग की आशंका को देखते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

