रुड़की
पुलिस ने न्यायालय के वारंट से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस ने अनुसार जयचन्द निवासी मानूबास थाना भगवानपुर पिछले काफी समय से न्यायालय के वारंट से फरार चल रहा था। रविवार देर रात आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

