• Home  
  • न्याय पंचायत से विधानसभा तक का सफर: खेल महाकुंभ से निखर रही ग्रामीण प्रतिभा
- उत्तराखंड

न्याय पंचायत से विधानसभा तक का सफर: खेल महाकुंभ से निखर रही ग्रामीण प्रतिभा

रुड़की भगवानपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले न्याय पंचायत खेल महाकुंभ 2025 का सोमवार को आगाज हुआ प्रतियोगिता के दौरान न्याय पंचायत भलसवागाज,बिन्डूखड़क, सुनेहटी,इकबालपुर ,बेहडकी बाल्लूपुर ,मानकपुर आदमपुर आदि गांव के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर- 14 एवं अंडर-19 के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया युवा कल्याण विभाग, प्रांतीय रक्षक दल एवं माध्यमिक शिक्षा […]

रुड़की

भगवानपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले न्याय पंचायत खेल महाकुंभ 2025 का सोमवार को आगाज हुआ प्रतियोगिता के दौरान न्याय पंचायत भलसवागाज,बिन्डूखड़क, सुनेहटी,इकबालपुर ,बेहडकी बाल्लूपुर ,मानकपुर आदमपुर आदि गांव के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर- 14 एवं अंडर-19 के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया युवा कल्याण विभाग, प्रांतीय रक्षक दल एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला एवं खेल संयोजक विनय त्यागी एवं सह संयोजक सोनाली कोहली ने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी विधानसभा प्रतियोगिता में शामिल होंगे न्याय पंचायत भलसवागाज में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह पुंडीर ने फीता काटकर खेल की शुरुआत की मंच का संचालन अंजू त्यागी ने किया अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 600 मीटर बालक वर्ग में अभि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कब्बड्डी में भलसवागाज की टीम प्रथम रही
60 मीटर बालिका वर्ग में आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 600 मीटर में प्रियांशी प्रथम रही मुर्गा झपट बालक वर्ग खेल में अभिनव,विनित व आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और मुर्गा झपट बालिका वर्ग में दिव्या, श्रद्धा जीनत व सभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया खो- को में इकबालपुर की टीम प्रथम रही लम्बी कूद बालक वर्ग में अभि व ऊंची कूद में राममोहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया बालिका वर्ग में लम्बी कूद में प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गोला फेंक बालिका वर्ग में वंशिका प्रथम व बालक वर्ग में सुशांत राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी खिलाड़ियों को मैंडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, प्रदीप राणा, मोहिनी पुंडीर,अश्वनी कुमार, राजेश कुमार,विश्वास चौधरी, दुर्वेश त्यागी, पंकज कुमार ,सुधीर कुमार, सुनील राणा, मोनिका, साधना, सुरभि अम्बिका प्रसाद, अलका त्यागी, सतीश कुमार, आकाश चौधरी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *