• Home  
  • AHTU टीम हरिद्वार की तत्परता से लौटी मासूम के चेहरे पर मुस्कान
- उत्तराखंड

AHTU टीम हरिद्वार की तत्परता से लौटी मासूम के चेहरे पर मुस्कान

हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल, आईपीएस के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी AHTU हरिद्वार सुश्री निशा यादव के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 03 जनवरी 2026 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार गुमशुदा बालक-बालिकाओं, महिलाओं […]

हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल, आईपीएस के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी AHTU हरिद्वार सुश्री निशा यादव के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 03 जनवरी 2026 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार गुमशुदा बालक-बालिकाओं, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश व पुनर्वास हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के दौरान AHTU टीम हरिद्वार द्वारा एक लगभग 10 वर्षीय मासूम बालिका को अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू के दौरान बालिका रोडीबेलवाला पार्किंग के समीप कड़ाके की ठंड में यात्रियों से भोजन एवं पैसे मांगते हुए पाई गई। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम राधिका, निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली बताया। बालिका ने जानकारी दी कि वह लगभग चार माह पूर्व बिना बताए रेल मार्ग से हरिद्वार आ गई थी।

प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर बालिका को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। चिकित्सा परीक्षण के बाद बालिका को बाल कल्याण समिति, हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ काउंसलिंग के पश्चात उसे खुला आश्रय गृह, ज्वालापुर में सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया।

पुलिस द्वारा बालिका के परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को बालिका के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो वह मोबाइल नंबर 8077137481 पर संपर्क कर सकता है।

इस सराहनीय कार्य में AHTU ऑपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार के मुख्य आरक्षी राकेश कुमार,मुख्य आरक्षी बिना गोदियाल,आरक्षी दीपक चंद,
महिला आरक्षी शशि बाला,महिला आरक्षी गीता देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *